कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी कस्बा में एक बूंदी कारखाने में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण मकान ध्वस्त होने और भीषण आग लगने के मामले में कारखाना मालिक के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया। वादी सब इंस्पेक्टर मनोज तोमर ने बताया कि बूंदी कारखाना में अनियमित रूप से गैस सिलेंडर ,रिफाइंड, घी, भारी मात्रा में प्लाईवुड जैसे ज्वलन सील सामग्री कारखानामें मालिक सतीश केसरवानी द्वारा रखा गया था लेकिन सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र बूंदी कारखाना में नहीं लगाया गया था। प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा लापरवाही बरती गई जिसके चलते भीषण अग्नि दुर्घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात बूंदी कारखाना में गैस सिलेंडर विस्फोट से मकान ध्वस्त होने एवं आग लग जाने से दो सीएनजी कार एवं प्लाईवुड गोदाम जल गया था।
