गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोवा समुद्री सम्मेलन में 12 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली : गोवा समुद्री सम्मेलन के चौथे संस्करण का 29 से 31 अक्टूबर तक नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है। नौसेना द्वारा आयोजित यह सम्मेलन समुद्री सुरक्षा के कार्य में जुटे लोगों और शिक्षाविदों को विचार विमर्श के लिए एक बहुराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। दो वर्ष में एक बार होने वाले इस सम्मेलन का पहला संस्करण 2017 दूसरा 2019 और तीसरा 2021 में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में विभिन्न देशों की नौसेनाओं और समुद्री एजेन्सियों के प्रमुख समसामयिक और भविष्य की समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ-साथ रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
इस वर्ष सम्मेलन का विषय “हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक ढांचे में परिवर्तित करना” है। सम्मेलन में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के अलावा बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया , मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड सहित 12 देशों की नौसेना के प्रमुख, समुद्री बलों के प्रमुख और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *