गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुलंदशहर विस्फोट हादसे में रेस्क्यू आपरेशन पूरा,छह की मौत

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के के सिकंदराबाद क्षेत्र में सोमवार देर शाम रसोई गैस के फटने से ढहे मकान का मलबा साफ कर लिया गया है। हादसे में देर रात एक और घायल की मौत के बाद मृतकों की संख्या अब छह हो गयी है जबकि दो की हालत चिंताजनक बनी हुयी है।
शाम करीब आठ बजे आशापुरी कालोनी में एक महिला रात का भोजन बना रही थी कि गैस सिलेंडर में जाेरदार धमाका हुआ और दो मंजिला मकान जमीदोज हो गया।
जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आशा कॉलोनी में रियासुद्दीन नामक एक व्यक्ति काम करता है। कल रात्रि आठ बजे उसकी पत्नी घर पर भोजन बना रही थी कि तभी सिलेंडर फटने के बाद ढह गया। परिवार में 17-18 लोग रह रहे थे।
सिलेंडर फटने की घटना से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है सूचना पर एसपी सिटी, एसडीएम सीओ और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव में जुटी हैं। फिलहाल जेसीबी की मदद से अभी भी मलबा हटाया जा रहा है।
डीएम सीपी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि रियासुद्दीन के परिवार में 18 से 19 लोग रह रहे थे। इनमें आठ घायलों को राजकीय अस्पताल बुलंदशहर भेजा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद हादसे में फारूक और सिराजुद्दीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों में रियाजुद्दीन उर्फ राजू (50),उसकी पत्नी कखसाना (45),पुत्र सलमान (16), पुत्री तमन्ना (24) तमन्ना की पुत्री हिवजा (3) और आस मोहम्मद (26) शामिल है। गंभीर रुप से घायल सिराजुद्दीन (30) और शाहरुख (28) की हालत नाजुक बनी हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *