गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे हादसे में फंसे लोगों को बचाने में जुटा वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर

झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे हादसे में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायु सेना ने एम आई -17 और एमआई-17 वी 5 हेलिकॉप्टर को लगाया गया है।

वायु सेना के ये हेेलिकॉप्टर सोमवार सुबह से ही बचाव अभियान में जुटे हैं। वायु सेना ने बचाव अभियान के लिए गरूड कमांडो भी भेजे हैं।

वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि वायु सेना को रविवार रात इस अभियान के लिए हेलिकॉप्टर भेजने का अनुरोध मिला था। इसके बाद एम आई -17 हेलिकॉप्टर और कमांडो भेजे गये।

हेलिकॉप्टरों ने सुबह हादसे की जगह जाकर पहले स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद से वह जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस हादसे में 48 लोग अलग-अलग रोप वे ट्रॉलियों में लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर फंस गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *