टेंट लगाकर जमकर बोला हल्ला, बोले- मांगे पूरी न होने तक चलेगा प्रदर्शन
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुपरटेक इकोविलेज वन के निवासियों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। टेंट लगाकर इन्होंने बिल्डर के खिलाफ हल्ला बोला और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी इन्हें सभी लोगों के द्वारा की गई। ग्रेनो वेस्ट में हर रविवार को घर खरीदारों के द्वारा प्रदर्शन किया जाता है। सुपरटेक इकोविलेज वन के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान भारी तादात में सोसायटी के निवासी इकठा हुए और बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर इन लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सोसाइटी में होने वाली समस्याओं को लेकर के इन लोगों के द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। इसको लेकर सोसाइटी के काफी लोग इक्कठा हुए और टेंट लगाकर धरने पर बैठकर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
बिल्डर , प्राधिकरण व सरकार पर मिलीभगत का आरोप
सुपरटेक इकोविलेज वन के निवासी समीर भारद्वाज ने बताया कि बिल्डर द्वारा किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। लाखों रुपए खर्च करने के बाद हमने अपने घर खरीदे हैं ना तो घरों की रजिस्ट्री होती है। अगर घर मिल गए हैं तो उनमें समस्याओं का अंबार लगा पड़ा है। आज इन्ही समस्याओं को लेकर सभी लोग इक्कठा हुए और टेंट लगाकर बिल्डर के खिलाफ हल्ला बोलना शुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बिल्डर , प्राधिकरण व सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
