गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बजट में ‘नए भारत’ की समृद्धि का संकल्प

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि आम बजट में नये भारत की समृद्धि का संकल्प है जो भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। योगी ने आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि आज प्रस्तुत हुये आम बजट 2023-24 में ‘नए भारत’ की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है, 130 करोड़ देश वासियों की सेवा का लक्ष्य है।
उन्होने कहा कि वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा “ मैं आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *