गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड में छह आईपीएस अधिकारियों के दायित्व बदले

देहरादून : उत्तराखंड में बुधवार मध्याह्न भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संवर्ग के छह अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए। इनमें तीन अधिकारी हाल ही में प्रोन्नत हुए हैं। साथ ही, पूर्व में स्थानांतरित प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के एक अधिकारी को संशोधित स्थान पर जाने के निर्देश किए गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमित कुमार सिन्हा अब प्रशासन के साथ, दूरसंचार विभाग के भी एडीजी होंगे। अभी तक दूरसंचार विभाग डॉ. वी मुरूगेशन के पास था। उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग का दायित्व दिया गया है। जबकि वह निदेशक, सतर्कता (विजिलेंस) के पद पर भी बने रहेंगे। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), कार्मिक/मुख्यालय/पीएसी का पदभार सम्भाल रहीं विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का दायित्व वापस ले लिया गया है। वह आईजी, कार्मिक और पीएसी के पद पर बनी रहेंगी।
हाल ही में प्रोन्नत होकर आईजी बने सभी तीन अधिकारियों को नए दायित्व दिए गए हैं। इनमें अरुण मोहन जोशी को आईजी, पीएसी और एटीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनंत शंकर ताकवाले को आईजी, कार्मिक और राजीव स्वरूप को आईजी, सुरक्षा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारी प्रकाश चन्द्र को उनके वर्तमान पदभार, उप सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय देहरादून से अवमुक्त करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी (नैनीताल) के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *