गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेस्टोरेंट संचालक की हत्या, तीन गिरफ्तार

रामगढ़ : झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक रोशन साहू की गोली मारकर हत्या करने में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने आज हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय ने शनिवार को यहां बताया कि रेस्टोरेंट संचालक रोशन साहू की हत्या के बाद पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने सघन छापेमारी कर हत्या में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो देशी पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए गए हैं। पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में शुभम पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय और प्रेम पांडेय शामिल है। उन्होंने बताया की सभी गिरफ्तार अपराधी रामगढ जेल में बंद भरत पांडेय गिरोह के हैं। तीनों गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *