गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिटायर्ड मंडी निरीक्षक ने की आत्महत्या

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में फंड निकालने के लिये विभागीय कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने से आहत एक सेवा निवृत्त मंडी निरीक्षक ने सोमवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक हरीराम शर्मा (61) जुलाई 2022 में मंडी निरीक्षक मुस्करा के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मुस्करा में ही नवीन गल्ला मंडी के सामने मकान में रहते थे। आज घर के दूसरे कमरे में जाकर हरीराम ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
मृतक ने सुसाइड नोड में लिखा है कि वर्तमान मंडी सचिव रामकुमार साहू काफी दिनो से क्लेम,ग्रेच्युटी व अन्य फंड निकालने पर पचास फीसदी कमीशन मांग रहा है,जिससे वह काफी तनाव में है। इसलिये वह आत्महत्या कर रहे है। मृतक के पुत्र सूर्या शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कई दिनों से गुमशुम रह रहे थे। तनाव में रहने पर वह मंडी सचिव द्वारा परेशान करने की बात करते थे। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पडताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *