गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना के हर्राडांड गांव में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने उसे डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी इस हत्याकांड की जांच में जुट गई हैं। पुलिस आस पास के वाशिंदों और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।
सुश्री तिवारी ने बताया कि हर्राडांड चौराहे से कुछ ही दूरी पर मृतक प्रभात टोप्पो का घर है जिसमे हत्या की वारदात हुई है। घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पत्नी और दो रिश्तेदारों से थाने में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगने की बात कही जा रही है।
मृतक प्रभात टोप्पो (49) पिता पास्कल टोप्पो रायगढ़ जिले में सिपाही के पद पर पदस्थ था, जो पांच साल पहले सेवानिवृत्ति लेकर गाँव लौटा था। कुनकुरी पुलिस ने घटना के सम्बंध में बताया कि गुरुवार रात को प्रभात टोप्पो शराब के नशे में घरआया था। घर में सब सो रहे थे। जब उठे तो देखा कि मृतक बिस्तर में बेहोश पड़ा है। ऐसे में उसे कुनकुरी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से आई सूचना में मृतक चोटिल होने के कारण पुलिस को सूचना दी गयी।
सुश्री मल्लिका ने बताया कि लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों और हत्या ने शामिल लोगों का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *