गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कवि एवं शिक्षक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

तीन नाबालिग डिटेन

झालावाड़ : राजस्थान में झालावाड जिले के ख्यातनाम कवि एवं शिक्षक के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने लूटी गई शिक्षक की बाइक और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। स्कूल में सबके सामने डांटने और टीसी काट देने से नाराज होकर नाबालिक ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की थी। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि गिरधरपुरा के सरकारी स्कूल में व्याख्याता शिव चरण सेन की 4 मार्च को स्कूल से घर के लौटते समय रास्ते पर बगदर खान के पास अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर बाइक लूट ली गई थी।

घटना के संबंध में 100 पुलिसकर्मियों ने 10 किलोमीटर रेंज में खंगाले सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, हजारों मोबाइल नंबर का किया एनालिसिस घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया जाकर साक्ष्य संकलित किए गए। मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में तीनों नाबालिगों ने हत्या की घटना करना कबूल किया है। इनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक और वारदात में प्रयुक्त चाकू, गुप्ती और हाथ का लोहे का पंच बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *