गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्व पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने सोमवार को श्री मुक्तसर साहिब जिले के राजस्व हलका मलोट, तैनात राजस्व पटवारी नरिन्दर कुमार उर्फ नीटा को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह केस श्री मुक्तसर साहिब जिले के कस्बा मलोट के निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी ज़मीन के इंतकाल के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की माँग की है और वह उस से एक बार दो हजार रुपये और दूसरी बार एक हजार रुपये ले चुका है। शिकायतकर्ता ने बताया उक्त पटवारी राजस्व रिकार्ड में इंतकाल दर्ज करने के बदले तीन हजार रुपए और माँग रहा है और उसने पटवारी की तरफ से रिश्वत मांगने की सारी बातचीत रिकार्ड कर ली है।
प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करने के उपरांत जाल बिछाया और मुलजिम पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्ध में उक्त राजस्व कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिम पटवारी को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *