चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने ज़िला अमृतसर में तैनात राजस्व पटवारी सुनील दत्त के खि़लाफ़ 42,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह मामला गाँव जल्लोके, ज़िला अमृतसर के निवासी गुरसाहब सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उक्त पटवारी ने उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में उससे 42,000 रुपए रिश्वत ली है।
विजीलेंस रेंज अमृतसर द्वारा शिकायत की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से लगाऐ गए दोष सही पाये गए। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उक्त पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व पटवारी गिरफ्तार
