गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

भरतपुर : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25000 रुपये के इनामी बदमाश आसीन मेव एक अवैध देशी पिस्टल और दो कारतूस समेत डिटेन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस को आज डीग को सूचना मिली कि आसीन मेव अवैध हथियार लेकर गांव दीदावली में खोह वाले तिराहे पर किसी साधन के इंतजार पर खड़ा है।
इस सूचना पर एसएसटी टीम प्रभारी सुल्तान सिंह एएसआई मय टीम के तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां से आरोपी को डिटेन कर 315 बोर अवैध कट्टा व दो कारतूस बरामद किये। अवैध हथियार के संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना डीग पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है। उन्होंने ताया कि आरोपी आसीन मेव के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त साल 2020 में मथुरा जिले के वृंदावन थाना में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में एसपी मथुरा द्वारा इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *