गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हथियारों के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले की लहार थाना पुलिस ने अवैध हथियार बेचने की नीयत से खड़े एक इनामी एवं आदतन अपराधी को आज सुबह गिरफ्तार कर उसके पास से 12 अवैध कट्टे एवं 2 कारतूस बरामद किए। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने आज यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि लहार के सुन्दरपुरा मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार बेचने के लिए लेकर खड़ा है। पुलिस ने मुखबिर के द्वारा बताई गए स्थान की घेराबंदी को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड लिया। जब उसके पास से मौजूद बोरी की तलाशी ली तो उसमें बेचने के लिए 315 बोर के 12 कट्टे 2 कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहिचान शैलेन्द्र यादव निवासी दानी पुरा के रूप में हुई है। उक्त आरोपी के ऊपर पूर्व से ही ग्वालियर-चम्बल संभाग के अन्य जिलों सहित आसपास के प्रदेशों में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी शैलेन्द्र यादव पूर्व के ही आरोप में फरार चल रहा था। इसके ऊपर भिण्ड पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *