नैनीताल : उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने एक शातिर ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार था।
उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार आरोपी मंसूर निवासी मजीदपुरा, गली नंबर 3, थाना हापुड़, उप्र शातिर किस्म का बदमाश है।आरोपी पर उधमसिंह नगर में संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 29 जुलाई, 2022 को पुलभट्टा थाना के ग्राम दोपहरिया में पालतू जानवरों की चोरी की घटना में भी शामिल रहा है।
पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन आरोपी फरार हो कर बिहार के सारण जिला मुख्यालय छपरा चला गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही लेकिन आरोपी फरार होकर छपरा चला गया था।
अदालत की ओर से 21 दिसंबर को गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद पुलभट्टा पुलिस ने आज रामपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
