गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि 10 अप्रैल 2021 को भीलवाड़ा में कोटड़ी थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ को नाकेबंदी के दौरान जब्त करते समय बदमाशों द्वारा कोटड़ी एवं रायला थाने के कांस्टेबल पर गोली चला उनकी हत्या मामले में आरोपी की तलाश थी।
पुलिस ने आज आरोपी सुरेश विश्नोई (27) निवासी खारा,थाना फलौदी ,जिला जोधपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर पुलिस की ओर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले का एक अन्य ईनामी आरोपी विक्रम सारण उर्फ विक्की को अजमेर पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। मामले में कुल 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *