गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम बढ़ा

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के ग्राम लेपा में पांच मई को एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले फरार सात आरोपियों की गिरफ्तारी पर चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना ने आज इनाम दस हजार से बढ़ाकर तीस हजार रुपये कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इस नरसंहार में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें से एक महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के दिन ही हिरासत में ले लिया था,जबकि सात अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार चौहान ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने बढ़ाकर तीस-तीस हजार रुपये कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *