गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रतापगढ़ में 50 हजार रूपये का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्वाट टीम व थाना जेठवारा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में प्रेमिका की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्त विनय कुमार पटेल के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुये हैं। उसे मेनहूँ तिराहा पर पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होने बताया कि 14 अक्तूबर को जेठवारा के ग्राम पूरे सुखदेव में वादी की बहन की आरोपी द्वारा हत्या कर देने के आरोपों में वादी की तहरीर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विनय कुमार पटेल ने पूछताछ में बताया कि उसकी मृतका के साथ पूर्व से बातचीत था । मृतका की शादी दूसरे व्यक्ति से हो जाने के कारण वह बहुत परेशान रहता था और मिलने की कोशिश करता था । मृतका के ससुराल से वापस घर आने की जानकारी होने पर घटना के दिन वह उससे घर के पास खेत में मिला था और उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *