गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीस हजार का ईनामी गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर एवं जोधपुर ग्रामीण डीएसटी ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रूपए के इनामी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एम एन ने बताया कि आरोपी मांगीलाल विश्नोई निवासी डूडियो की ढाणी लूणावास थाना झंवर जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार कर बनाड़ थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। आरोपी के विरुद्ध साल 2020 में बूंदी जिले के थाना डाबी में अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ । जिसका विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट बूंदी द्वारा स्थाई वारंट जारी है। जिसमें इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी बूंदी द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *