गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी पर इनाम

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने गुरुवार को बताया कि सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के विरुद्ध कोतवाली थाने में गम्भीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी और उनसे संबंधित कई स्थानो पर दबिश दी जा रही है जिसकी गिरफ्तारी समय से न हो पाने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। गौरतलब है कि नायब तहसीलदार के विरूद्व आईपीसी की धारा 323,452, 504,354,307,376,511 के तहत कोतवाली थाने मे मुकदमा पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *