गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

थानाधिकारी पर हमला कर फरार हुआ इनामी बदमाश गिरफ्तार

धौलपुर : राजस्थान में धौलपुर पुलिस की डीएसटी टीम ने भरतपुर के रूपबास थाना प्रभारी भोजाराम को कट्टे की वट से घायल कर फरार हुए दो हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संग्राम उम्र 34 साल जाति गुर्जर निवासी मोरोली थाना कोतवाली धौलपुर पुलिस की ओर से 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
गौरतलब है कि 17 फरवरी को रूपवास के जगनेर रोड तिराहे पर अवैध चम्बल बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर चालकों एवं ट्रैक्टरों में बैठे हुए करीब 10-12 बदमाशों के बीच हुई भिड़ंत में बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से पथराव एवं अवैध कटटों से 10-12 फायर किये थे। आत्मरक्षा में थानाधिकारी भोजाराम ने भी फायर किये। पथराव एवं फायरिंग से थानाधिकारी को चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *