गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना रामकोट क्षेत्र अंतर्गत रामकोट रोड पर शनिवार सुबह एक 25000 का इनामी वांछित बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में चक्रेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने शनिवार बताया कि एसओजी और रामकोट पुलिस रामकोट रोड पर आज सुबह तड़के चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान पिसावा थाने का इनाम घोषित अपराधी 25000 का इनामी बदमाश सियाराम उर्फ मंत्र निवासी मुद्रासन थाना हरगांव आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पार्टी पर फायरिंग रोकने पर उसने पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की उसके पैर में गोली लगी है पुलिस ने अपराधी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। वह 25000 का घोषित अपराधी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *