पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने राजस्व विभाग के आरआई को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस सूूत्रों के अनुसार कृषक हीरालाल यादव की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर आरआई के के शर्मा द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। इसकी शिकायत कृषक हीरालाल ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। परिणाम स्वरूप आज छापामार कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने आरआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
