गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संपन्न लोग जरुरतमंद विद्यार्थियों का करें सहयोग : सुनिल कुमार मित्तल

  • राजकीय विद्यालय की कन्याओं को वितरित किये गए शूज़
  • कक्षा 6 से 8 तक की 64 छात्राओं को मिले शूज़
  • प्राचार्य समेत अध्यापकों ने अतिथियों को शोल ओढ़ा कर किया सम्मानित

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाॅंगल चौधरी: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शूज़ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला की अध्यक्षता में अतिथि स्वरूप पहुंचे नारनौल निवासी और हैदराबाद से शूज़ उद्योगपति अनिल कुमार शर्मा और नारनौल से नेहा हैंडलूम शोरूम के मालिक सुनिल कुमार मित्तल उपस्थित हुए।

शूज़ वितरण कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छठी से आठवीं तक की 64 कन्याओं को मुख्य अतिथि अनिल कुमार शर्मा द्वारा शूज़ वितरित किये गए। इस दौरान नारनौल से नेहा हैंडलूम के स्वामी सुनिल कुमार मित्तल ने बताया कि, सम्पन्न लोगों को जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए अवश्य सहयोग हेतु प्रयासरत रहना चाहिए। दैनिक अर्जित एवं मासिक संग्रहित आय में आशिंक हिस्सा पुण्य कार्य और जरुरतमंद लोगों में खर्च करना चाहिए। शूज़ वितरक अनिल कुमार शर्मा ने गौरवशाली भारत को बताया कि, उन्हें अभी 64 विद्यार्थियों की सूची प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही अन्य छात्राओं के लिए शूज़ उपलब्ध कराएं जाएंगे।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को शूज़ वितरण के दौरान प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला सहित स्टाॅफ़ ने अतिथियों को शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सम्पन्न परिवारों की सामाजिक सेवा भाव द्वारा समर्पित विद्यालय की सुविधाओं का ज़िक्र करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही कार्यक्रम में एकत्रित छात्राओं को भविष्य में राजकीय समाज सेवा के लिए और शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गण का विद्यार्थियों के प्रति सेवा भाव समर्पण के लिए उनका धन्यवाद किया। विद्यालय में इस अवसर पर पीजीटी इंग्लिश देवेन्द्र वर्मा, पीजीटी भूगोल सुदेश, पीटीआई अशोक कुमार, डीपीई अशोक, कृष्ण, राधेश्याम शास्त्री, सूरेश, राकेश, संदीप, जिलेसिंह, लीलाराम, अभय सिंह, करतार सिंह समेत स्कूल स्टाॅफ़ और छात्राएँ उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *