नई दिल्ली : रिलायंस समूह की रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरआईआईएल) का वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ वार्षिक आधार पर 11.4 प्रतिशत घटकर 2.26 करोड़ रुपये रहा जो एक वर्ष पूर्व समान तिमाही में 2.55 करोड़ रुपये था। आरआईआईएल ने शनिवार को अपने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के प्रदर्शन के प्रारंभिक आंकड़े पेश किए।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय समेकित आधार पर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 21.2 करोड़ रुपये रही जो एक वर्ष पूर्व की समान अवधि में 21.16 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी के एकल आधार पर अर्जित किए गए शुद्ध लाभ में भी 3.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। आरआईआईएल का शुद्ध लाभ 18.71 करोड़ रुपये रहा जो जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में 19.41 करोड़ रुपये था।
आरआईआईएल के तिमाही शुद्ध लाभ में 11.4 प्रतिशत की गिरावट
