इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में घट-बढ़ दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 200 रुपये महंगा तथा चांदी 800 रुपये सस्ती बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 63600 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 63800 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72500 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 71700 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 63900 नीचे में 63500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 72800 तथा नीचे 71000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2036 डॉलर तथा चांदी 2294 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना तथा चांदी में घट-बढ़
