गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना‌ तथा चांदी में तेजी

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सोना 300 रुपये तथा चांदी 700 रुपये महंगी बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 59800 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 60100 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 70500 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 71200 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 60200 नीचे में 59600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 71300 तथा नीचे 69800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1925 डॉलर तथा चांदी 2307 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *