इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में उछाल दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 1250 रुपये तथा चांदी 1900 रुपये महंगी होकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 59050 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 61300 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 70500 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 72400 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 61400 नीचे में 58300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 72500 तथा नीचे 69100 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1930 डॉलर तथा चांदी 2271 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
