गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कीमती धातुओं में तेजी

मुंबई : वैश्विक बाजार में पीली धातु के मुकाबले सफेद धातु के अधिक चमकने के प्रभाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना में 57 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली बढ़त वहीं चांदी में 437 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.57 प्रतिशत चढ़कर 1716.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.28 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1712.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.74 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
इस दौरान देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 57 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 50413 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 72 रुपये बढ़कर 50501 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 437 रुपये महंगी होकर 55718 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 406 रुपये चमककर 55270 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *