गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजद का एक ही मकसद भाजपा को सत्ता से हटाना

रांची : तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी झारखंड में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह फिलहाल तय नहीं हुआ है। यादव ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि
हमारी पार्टी का एक ही मकसद है भाजपा को सत्ता से हटाना। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय की विचारधारा के साथ काम कर रही है।
यादव ने कहा कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन के तहत हम लोगों ने चुनाव लड़ा था।गठबंधन को और मजबूत करना है तथा आने वाले समय में झारखंड के सभी जिलों में राजद का कार्यक्रम होगा। भाजपा और आरएसएस को किसी भी कीमत पर मजबूत नहीं होने दिया जाएगा। वहीं 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी चीजों को देख रहे हैं और स्थानीय नीति को लेकर जो भी कैबिनेट का निर्णय हुआ है उसके साथ हम हैं।
त्रिपुरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए एक बयान पर यादव ने कहा कि समान विचारधारा वाले दल अगर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो इसमें गलत क्या है। शाह की बातें बकवास है और शुरुआत में जब भाजपा ने एनडीए गठबंधन बनाया था तब उसमें कितने दल शामिल थे, यह बात शाह को पता होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *