गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 1 की मौत, सात गंभीर

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार यात्री वाहन पलटने से उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उप अधीक्षक हर्षिता गंगवार ने बताया कि झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पनवाड़ी के निकट अग्निहोत्री मोड़ पर तेज रफ्तार टेम्पो के सामने अचानक बाइक आ गई। जिससे चालक टेम्पो पर अपना नियंत्रण खो बैठा,नतीजन वाहन उलट कर सड़क से उतर गया और खाई मे गिर गया। राहगीरों ने टेम्पो में फंसी सवारियों को बाहर निकाल इलाज के लिए पनवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां घायलों की हालत गम्भीर देख चिकित्सको ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर किया।
उन्होने बताया कि हादसे में हमीरपुर जिले में मुस्करा क्षेत्र के भैंसाय निवासी बुजुर्ग मर्दन सिंह (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के ही चंद्रप्रकाश (46), रामबाई (42), सुमितरानी (55), बच्चू (40), विदुर (30), एवं श्याम लाल (57) के अलावा टेम्पो चालक सतीश बुरी तरह घायल हो गये। हताहत मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित पथरिया माता धार्मिक स्थल में दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *