गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 1 की मौत, 1 घायल

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद-मंगलौर रोड़ पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य महिला घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल महिला को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के मिरगपुर गांव निवासी किरणपाल पुत्र पलटू (53) आज दोपहर गांव की ही एक महिला के साथ मोटरसाइकिल द्वारा देवबंद से गांव जा रहा था, जैसे ही वह गांव हाशिमपुरा के निकट पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राली ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही किरणपाल की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार महिला भी घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं घटना के दौरान मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली भी बेकाबू होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *