गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा 1 की मौत, 12 घायल

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसों में एक दुकानदार की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार समेजा कोठी थाना क्षेत्र में चक 22-पीटीडी में दुकान करने वाले एक शख्स की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 77-एनपी निवासी ओमप्रकाश थापर (48) रात्रि में अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। चक 77-एनपी से कुछ ही पहले हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी गई। श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ रोड नेशनल हाईवे 62 पर 28 पीबीएन के अड्डे के पास आज सुबह सवेरे बजरी लेकर श्रीगंगानगर की ओर आ रहे ट्रक ट्रेलर की सामने से डीजल के ड्रम लेकर आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि पिकअप परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक ट्रक टेलर और पिक अप में दो-दो व्यक्ति सवार थे जो कि घायल हो गए।उनको लोगों ने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक कल देर शाम को स्थानीय रविंद्र पथ पर मटका चौक के पास दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इनमें एक मोटरसाइकिल पर सवार चक 15-एफ मटीली राठान निवासी हरजिंदरसिंह को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी प्रकार हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में गांव ओड़की में रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से नीरज (30) निवासी चक 4-सी बड़ी घायल हो गया।
केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में श्रीगंगानगर-श्रीकरणपुर मार्ग पर जगसीर बाबा आश्रम के पास कार और मोटरसाइकिल में टक्कर होने से जसविंदरसिंह (29) निवासी श्रीगंगानगर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि जसविंदर को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *