गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 1 की मौत, 3 घायल

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित दो ट्रकों में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में ट्रक चला रहे ट्रक मालिक की मृत्यु हो गई और दूसरे ट्रक का ड्राइवर व दोनों ट्रकों परिचालक घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि आज झांसी – मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिराहे के पास अनियंत्रित दो ट्रक आपस में टकरा गए। जिसमें स्वयं ट्रक चला रहे प्रतापगढ़ जिले की पट्टी थाना क्षेत्र के चितावनपुर निवासी ट्रक मालिक 38 वर्षीय रामजतन यादव की मौके पर मृत्यु हो गई और दूसरे ट्रक का चालक अयोध्या (फैजाबाद) निवासी शेषमणि और दोनों ट्रकों के परिचालक अयोध्या निवासी देवेंद्र सिंह व सुल्तानपुर निवासी रामअवध प्रजापति घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *