गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 1 की मौत, 4 घायल

अलवर : राजस्थान मे अलवर में आज शाम पत्थरों से भरे ओवरलोड डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दूधिए को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पत्थरों से भरा ओवरलोड डंपर नौगावा से हरियाणा की तरफ जा रहा था कि तभी उसने पहले सामने से आती एक कार को टक्कर मारी जिसमे उसमे सवार चार लोग घायल हो गए। उसके बाद ओवरलोड डंपर ने कार के पीछे आती हुई केंट्रा को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरियाणा की तरफ से आती हुई केंटरा वापिस हरियाणा की दिशा मे ही मूड गई। और पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर मारने के बाद उसने चालक डंपर को भागने की कोशिश कि तो मोटरसाईकल सवार दूधिया रहीस खान को कुचल दिया। मोटरसाईकल सवार दूधिए का सिर डंपर की टक्कर से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस कि सहायता से मृतक का शव नौगावा स्वास्थ सामुदायिक केन्द्र पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *