गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 1 की मौत, चार घायल

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिला में दोमेल के पास कटरा-जम्मू रोड पर कार की एक अन्य वाहन से टक्कर होने की वजह से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि कटरा-डोमेल रोड पर मुरी इलाके के पास एक कार दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे में हिमाचल प्रदेश निवासी 21 वर्षीय शिवानी की मौत हो गई, जबकि विवेक कपूर (43), मुक्तृका कपूर, मोनिका कपूर और ऋषिता कपूर (11) घायल हो गए। ये सभी हिमाचल प्रदेश के नूरपुर निवासी हैं। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जम्मू में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *