गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 11 लोगों की मौत

सभी एक ही परिवार के,शादी में जा रहे थे; मृतक के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
बालोद/धमतरी/कांकेर।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई है। सभी शादी समारोह में बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते मौके पर ही सभी की मौत हो गई। एक घायल डेढ़ साल की बच्ची ने रायपुर ले जाते वक्त दम तोड़ा है। सीएम बघेल ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर जा रहा था। बुधवार रात को करीब 9.30 बजे इनकी गाड़ी नेशनल हाईवे-30 पर बालोद के जगतरा पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। मौके पर ही एक बच्चे, 5 महिला और 4 पुरुषों की मौत हो गई। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
घायल बच्ची ने रायपुर ले जाते वक्त तोड़ा दम
घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में हो उसने दम तोड़ दिया।
सभी रोजी मजदूरी करने वाले
मृतक परिवारों से जब बात की गई तो पता चला कि यह सब सामान्य परिवार के थे और रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे, जिसके कारण आने वाले समय में उन्हें आर्थिक समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *