गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 18 लोगों की मौत

किंशासा : डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) की राजधानी किंशासा में स्थित एक परिधीय कम्यून किंबनसेके में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है। किंबनसेके के मेयर जीनोट कैनन के अनुसार, एन’डिजिली हवाई अड्डे से आ रहे एक ट्रक ने एक मिनी-बस को टक्कर मार दी। बस शहर के केंद्र की ओर लुमुंबा के मुख्य बुलेवार्ड में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार शवों को लिमेटे के आसपास के कम्यून में स्थित एक अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *