गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 2 की मौत

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रैक्‍टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर अजीत उर्फ अलियार प्रजापति (30) निवासी चंदौली और उनके रिश्‍तेदार चंद्रशेखर प्रजापति (28) निवासी तिवारीपुर भवानीपुर गाजीपुर बाइक से नंदगंज की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रही ट्रैक्‍टर से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में दोनो की मौत हो गयी। थानाध्‍यक्ष ने बताया कि ट्रैक्‍टर पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *