गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 2 की मौत

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में सड़क दुर्घटना में एक युवक और एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहाँ बताया कि रहली थाना क्षेत्र के बायपास मार्ग पर सड़क क्रास कर रहे एक वृद्ध को बचाने के चक्कर में कल रात वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार मामा हरिओम पटवा और उनकी भांजी अक्षरा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि कला बाई, रवि शंकर, विनीता, अक्षरा, हरिओम,महेंद्र,रुचि पटवा वाहन से वरमान स्नान के लिये गए थे जहां से लौटते समय रहली बायपास मार्ग पर वेयर हाउस के पास अचानक से एक वृद्ध सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में वहान पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *