गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 2 की मौत

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में गुरूवार को खेत पर जा रहे पिता पुत्र की बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बिसौली कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि बिसौली-इस्लामनगर मार्ग पर आज दोपहर यह हादसा उस समय हुआ जब कस्बे के रहने वाले हीरालाल(43) दोपहर लगभग 3:00 बजे अपने पुत्र तरन(13) के साथ बाइक द्वारा खेत पर जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक बिसौली इस्लामनगर मार्ग पर स्थित गांव फतेहपुर के निकट पहुंची कि अचानक पीछे से आते हुए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। उन्होंने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *