गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 2 की मौत

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में शनिवार शाम एक डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार श्यामू सोनकर (30) अपनी भांजी जसमीन (8) और भांजे नमन (5) के साथ स्कूटी में सवार होकर जहानाबाद जा रहे थे कि चौडगरा भाेगनीपुर राजमार्ग पर घाटमपुर की तरफ से एक डम्पर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में श्यामू और जसमीन की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि नमन अस्पताल में जिदंगी और मौत से जूझ रहा है। श्यामू सोनकर कानुपर नगर के साढ़ व्योहार का रहने वाला था और अपनी बहन को अस्पताल देखने जा रहा था। डम्पर चालक फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *