गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 2 की मौत, 6 घायल

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार सुबह कटरा बिल्हौर हाईवे पर किसी जानवर के सामने आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले की कोतवाली सवायजपुर क्षेत्र में वृंदावन तिराहा के निकट आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार रहीस खान (65) पुत्र अली खान व शाकिब (45) पुत्र रहीस खान निवासी ग्राम मानीमऊ थाना सांडी की मृत्यु हो गई। इसके अलावा शरीफ खान (35) पुत्र रईस खान, मैशर खान (43) पत्नी साकिब, नूही (32) पत्नी शरीफ, हकीम (08) पुत्र शाकिब, रुमाना (09) पुत्री शाकिब, शिजा (01) पुत्री शरीफ सर्व निवासी ग्राम मानीमऊ थाना सांडी जनपद हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी पाली कस्बे में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और सुबह वहीं से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *