गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 2 की मौत

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर ट्रक ने मां बेटे को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि मनोज कुमार (22) निवासी कुल्चा गोटिया, बरेली अपनी मां नन्दो देवी (49) के साथ अपनी मोटरसाइकिल से पारिवारिक अपनी बुआ के घर ठकौरा थाना विशारतगंज बरेली जा रहे थे। दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग थाना सीबी गंज क्षेत्र पर रोड क्रॉस करते समय उनकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके नीचे दोनों लोग दब गए और ट्रक के साथ घिसटते हुये हाई-वे पर करीब 100 मीटर दूर तक चले गये जिससे उनकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *