गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 3 की मौत, 4 घायल

कोटा : राजस्थान में कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में बारां-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर आज तड़के एक जीप के बेकाबू होकर पुलिया की दीवार से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दौसा जिले के लालसोट के पास के घाटा गांव निवासी एक ही परिवार के आपस में रिश्तेदार सात लोग पिछले महीने के अंत में भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) के किसी समारोह में वाटरप्रूफ टेंट लगाने गए थे। टेंट लगाने का काम पूरा करने के बाद यह लोग कल रात भोपाल से लालसोट के लिए रवाना हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि आज तड़के बारां-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर अनंतपुरा-बंधा धर्मपुरा गांव के बीच सामने से आ रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से जीप बेकाबू होकर एक पुलिया की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में 7 लोग बना सिंह, मनभावन, साहिब सिंह, विश्राम, लोकेश, हरिकेश, सोनू घायल हो गए।
संयोग से उसी समय रात्रि कालीन गस्त कर वापस लौट रहे कांस्टेबल हरिओम ने इन सभी को घायल अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी और उसके बाद सभी घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां तीन घायलों बना सिंह, मनभावन,साहिब सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेष चार का इलाज किया जा रहा। रानपुर थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *