गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 6 की मौत, दो घायल

दार एस सलाम : तंजानिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र गाइता में मिनी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। गाइता क्षेत्र की पुलिस कमांडर सोफिया जोंगो ने बताया कि टक्कर गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6:07 बजे बुकोम्बे जिले के उयोवु वार्ड के मज़िबिरा इलाके में हुई।

जोंगो ने कहा कि सभी पीड़ित मिनी-बस में सवार थे, प्रारंभिक जांच से पता चला है मिनी-बस के चालक ने तेजी गति से गाड़ी चला रहा था और उसे झपकी आने पर वाहन की आमने सामने की टक्कर हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मतृकों में बस का ड्राइवर, उसका कंडक्टर और चार यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मिनी बस शिनयांगा क्षेत्र के काहामा जिले से कागेरा क्षेत्र के बिहारामुलो जिले के न्याकानाज़ी की ओर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *