गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : पांच की मौत

नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के कोटाबाग में शुक्रवार देर रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। मौके पर अभी राहत व बचाव कार्य चल रहा है। दुर्घटना की जानकारी आज दोपहर बाद मिल सकी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि कोटाबाग के देवीपुरा-सौड़ मार्ग पर बागनी के पास देर रात को यह दुर्घटना घटी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नंबर की एक कार देर रात को खाई में जा गिरी।
दुर्घटना की जानकारी आज दो बजे के बाद प्रशासन को मिल पायी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और राहत व बचाव कार्य चलाय गया। एसडीआरएफ को भी मौके के लिये रवाना किया गया। उन्होंने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। राहत व बचाव कार्य जारी है। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *