गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : पांच की मौत, छह घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि कल रात रामपुर के डुगलू के पास करई में एक जेसीबी खाई में गिर गई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर मनोज कुमार (19 ) पुत्र अशोक कुमार, निवासी फिरोजपुर कलां तहसील पठानकोट और सुमित थापा (15) पुत्र दीपक थापा की मौत हो गई है। जबकि हरदेव शर्मा, तेतर शर्मा, हेमंत, गोपी , शुभम और लाल बहादुर घायल हो गए। ये नेपाल और बिहार के मूल निवासी हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। झाकड़ी के थाना प्रभारी शेर सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि छह घायल हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा जेसीबी ऑपरेटर की तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। उधर, रोहड़ू के रंटाडी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र संसार दास, जितेंद्र पुत्र सूर्यकांत गांव बारटू और नीरज पुत्र बलबीर गांव बागी लोअरकोटी के रूप में हुई है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तुरंत फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *