गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : चार की मौत, एक गंभीर

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आज हाईवा की टक्कर में आटो चालक सहित चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिटी कोतवाली सीधी अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर शिवपुरवा में हाईवा व आटो के टक्कर में उमा मिश्रा (35) एवं इनकी 6 वर्षीय बेटी जीविका मिश्रा और आटो चालक सीताराम कुशवाहा (54) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शकुंतला केवट (35) की जिला अस्पताल उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पियूष मिश्रा ( 8 वर्ष) निवासी मझरेटी कोठार को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज अस्पताल रीवा के लिये डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। तेज रफ्तार हाईवा चालक ने आटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो के परखच्चे उड़ गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *